क्वार्टर और रर्निकर्मियों के बकाये का मामला छाया
12--मेंस यूनियन का रेल प्रशासन के साथ 75 वां दो दिवसीय पीएनएम बैठक:चक्रधरपुर डीआरएम सभागार में गुरुवार को मेंस यूनियन के साथ 75 वां दो दिवसीय पीएनएम ब

चक्रधरपुर डीआरएम सभागार में गुरुवार को मेंस यूनियन के साथ 75 वां दो दिवसीय पीएनएम बैठक चक्रधरपुर के एडीआरएम (ओपी) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। डीआरएम तरुण हुरिया की अनुपस्थिति में अपरान्ह हुई इस बैठक में मंडल की रेलवे कालोनियों की सड़कों एवं क्वार्टर की जर्जर अवस्था पर चिंता व्यक्त की गई और इसकी मरम्मत की मांग की गई। मंडल के राउरकेला, झारसुगुड़ा, डांगोवापोसी समेत अन्य स्टेशनों को लोको पायलट, एवं ट्रेन मैनेजरों का 2025 का लंबित ओटी, एचआरए शीघ्र प्रदान करने की माग की गई। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में आवश्यक संख्या में चिकित्सक एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की मांग की गई। डांगोवापोसी रेलवे अस्पताल में महिला व बाल रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति, राजखरसावां, सीनी समेत अन्य स्वास्थ्य ईकाईयों में आवश्यक संख्या में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की गई।
शाखा लाइन से मुख्य लाइन में स्थानांतरण की मांग
पीएनएम बैठक में मुख्य रूप से डांगोवापोसी, जुरुली, झारसुगुड़ा इत्यादि स्टेशनों में वर्षो से कार्यरत लोको पायलटों एवं सहायक लोको पायलटों का लॉबी स्तर पर स्थानांतरण की मांग की गई। जिस पर अधिकारियों ने इसे प्रक्रिया के तहत किए जाने की बात कही। इसके अलावा लोको शेड का विलय का मुद्दा पर चर्चा की गई। शेडों को विलय एवं सीनियरिटी प्रमोशन का विरोध जताया गया एवं इस पर रेल प्रशासन को पुर्नविचार किए जाने की मांग की गई। बैठक में मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह, सीओबी शिवजी शर्मा, ए के सिंह, दिवाकर पंडा, जवाहरलाल, ए आर राय, संजय पाठक, रमाशंकर साहू, बसंत प्रधान, सिनियर डीपीओ डा. ऋषभ सिन्हा, एसीएमएस डा. श्याम सोरेन, समेत कई विभाग के अधिकारी शामिल थे। शुक्रवार को डीआरएम तरुण हुरिया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में यूनियन के द्वारा प्रस्तावित 30 एजेंडो पर चर्चा की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


