17----गोड़ा बस्ती में वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
चक्रधरपुर रेल क्षेत्र के गार्ड बारिक में रहने वाले 65 वर्षीय लक्ष्मण रेड्डी उर्फ लल्लू ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या चिरं

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल क्षेत्र के गार्ड बारिक में रहने वाले 65 वर्षीय लक्ष्मण रेड्डी उर्फ लल्लू ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिरंजीवी ब्लॉक आम बगान के पीछे गोड़ा बस्ती में बिनय कुमार तांती के बन रहे नये घर पर आत्महत्या की जिसे मजदूरों ने देखा। जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्मण रेड्डी उर्फ लल्लू गार्ड बारिक में बिनय कुमार तांती के घर में रह रहा था। बिनय कुमार तांती का नया घर चिरंजीवी ब्लॉक आम बागान के पीछे गोड़ा बस्ती में बन रहा है। उसी घर पर गुरुवार की सुबह लगभग 8.55 बजे मजदूरों ने उसे फांसी के फंदे से झूलते हुए देखा।
सूचना मिलते ही एसआई प्रिया लक्ष्मी टुडू घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने सौंप दिया। फोटो संख्या-21-चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मामले की जांच करती पुलिस।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


