Chakradharpur News: चिरुबेडा जंगल से बंडामुंडा ए केबिन के पास पहुंचा 24 हाथियों का झूंड
Chakradharpur News: बंडामुंडा में 24 हाथियों का झुंड पहुंचने से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। हाथी खेतों में धान खाने के बाद ए केबिन पटरी के पास पहुंचे, जिसके बाद ट्रेनों की गति धीमी की गई और आवाजाही बंद रही। वन विभाग ने तड़के हाथियों को नार्थ चिरुबेडा की ओर खदेड़ा। सुबह साढ़े चार बजे कोसन ऑर्डर हटने के बाद ट्रेनें सामान्य रूप से चलने लगीं।

पटरी के पास पहुंचे हाथी, रेल आवागमन हुआ प्रभावित
Chakradharpur News:
चक्रधरपुर । बंडामुंडा के ए केबिन में बीती रात 24 हाथियों का झूंड आ जाने से रेलवे महकमा में हड़कंप मच गया। रात भर हाथियों को खदेड़ने में वन विभाग के पसीने छूट गए। अंतत: सोमवार तड़के 4.30 बजे हाथियों को वन विभाग के द्वारा खदेड़ने में कामयाबी मिली। कल रात बंडामुंडा में नार्थ चिरुबेडा जंगल से रात लगभग 8 बजे 24 हाथियों का झूं़ड बंडामुंडा आ पहुंचा। वन विभाग के द्वारा हाथियों को खदेड़ते हुए कुकुड़ा बस्ती की ओर भगा दिया गया। हाथी काफी देर तक कुकड़ा बस्ती के हरे भरे खेतों में डटे रहे और पके हुए धान खाने में मशगूल रहे। वहां से उन्हें खदेड़ने पर वे मंगल बाजार चौक पहुंच गए । वहां से खदेड़ने पर वे ए केबिन पटरी के पास आ पहुंचे। दूसरी और हाथियों के पटरी के पास पहुंचने पर रेलवे की और से बंडामुंडा ए केबिन और डूमेरता के बीच सुरक्षा को देखते हुए कोसन आर्डर लगा दिया और ट्रेनों की गति धीमी कर दी गई। ट्रेनों की आवाजाही 10.30 से बंद कर दिया गया। लगभग भोर 4 बजे हाथियों को नार्थ चिरुबेडा की ओर खदेड़ दिए जाने के बाद साढ़े चार बजे कोसन आर्डर हटा लिया गया और ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया। बंडामुंडा डूमेरता इत्यादि अंचल में पिछले दो महीनों से हाथियों का झूंड एवं एक हाथी खेतों और खलिहानों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों के पटरी के पास आ पहंुचने के कारण जहां आरपीएफ और जीआरपी को परेशान होना पड़ता है वहीं वन विभाग के कर्मियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाथियों का झूंड खेतों का धान खाने से ग्रामीण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस सबंध में ग्रामीणों की ओर से वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर हाथियों के कारण वे घरों में रात भर सो नही पा रहें हैं।

