सीएमएम और एमएसएस विभाग के कर्मचारी सेल शाबाश पुरस्कार योजना से सम्मानित

Feb 14, 2026 02:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

राउरकेला इस्पात संयंत्र में 18 कर्मचारियों को सेल शाबाश पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक डीके पालो ने समारोह की अध्यक्षता की। कर्मचारियों की समर्पण और उत्कृष्टता की सराहना की गई। पुरस्कार रखरखाव, गुणवत्ता, योजना और सुरक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया।

सीएमएम और एमएसएस विभाग के कर्मचारी सेल शाबाश पुरस्कार योजना से सम्मानित

राउरकेला,संवाददाता। राउरकेला इस्पात संयंत्र में केंद्रीय अनुरक्षण-सीएमएम और एमएसएस विभाग के 18 कर्मचारियों को मरम्मत भवन के सम्मेलन कक्ष में सेल शाबाश पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) डीके पालो ने समारोह की अध्यक्षता की और पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी(सीएमएम) एसके पंका, अनुभागों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी, मानव संसाधन विभाग के प्रतिनिधि एवं सीएमएम अंतर्गत आने वाले विभाग के कर्मचारियों का प्रतिनिधि वर्ग उपस्थित था। मौके पर डीके पालो ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को बधाई दी। उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। रखरखाव में उत्कृष्टता प्राप्त करने और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उसी जोश और अटूट प्रतिबद्धता के साथ अग्रणी भूमिका निभाएं।

वहीं एमके पंका ने भी पुरस्कार विजेताओं की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट समर्पण की प्रशंसा की। कार्य बल को उनके उत्साह, स्वामित्व की भावना और कड़ी मेहनत से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि संगठनात्मक उत्कृष्टता प्राप्त की जा सके। इन कर्मचारियों को रखरखाव, गुणवत्ता, योजना एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समन्वय वरिष्ठ प्रबंधक (सीएमएम), डी सोरेन ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।