ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरजैविक खेती कर किसान हो रहे हैं मालामामल

जैविक खेती कर किसान हो रहे हैं मालामामल

चक्रधरपुर प्रखंड के दो पंचायत गुलकेड़ा एवं पदमपुर के किसान जैविक विधि से सब्जी की खेती कर रहे...

जैविक खेती कर किसान हो रहे हैं मालामामल
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSat, 14 Dec 2019 04:58 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर प्रखंड के दो पंचायत गुलकेड़ा एवं पदमपुर के किसान जैविक विधि से सब्जी की खेती कर रहे हैं। गुलकेड़ा पंचायत के लुपुंगबेड़ा, गुड़ासाई, गुलकेड़ा तथा पदमपुर पंचायत के चेलाबेड़ा एवं जंतालबेड़ा के करीबन तीन दर्जन से ज्यादा किसान जैविक विधि से सब्जी की खेती कर मालामाल हो रहे हैं। इन सब्जियों का डिमांड चक्रधरपुर के अलावा चाईबासा, जमशेदपुर तथा राउरकेला तक है। यहां की सब्जियां सबसे ज्यादा चक्रधरपुर बाड़ा बाजार के अलावा इतवारी बाजार में बिक्री होती है। इतवारी बाजार में रोजाना सैकड़ों महिला-पुरुष सब्जियों की टोकरी लेकर बाजार पहुंच जाते हैं। जैसे ही दुकानें सजती है उनकी सब्जियां एक से डेढ़ घंटे के अंदर बिक जाती है। बाढ़ आने से डेढ़ माह लेट से हो रही सब्जियों की खेती : चक्रधरपुर में बाढ़ आने के कारण डेढ़ माह लेट से सब्जियों की खेती इस क्षेत्र के किसानों द्वारा किया जा रहा है। बाढ़ के कारण पूर्व में किसानों ने खेतों में बंदगोभी, फूलगोभी, पालक, सरसो, बैगन, टामाटर आदि की सब्जियां लगा रखी थी। लेकिन बाढ़ आने के कारण सभी सब्जियां खराब हो गई। इसके बाद किसानों को काफी नुकसान हुआ। मौसम ठीक होने के कारण किसानों ने फिर से सब्जी की खेती शुरू किया। इसके बाद उनकी सब्जी अब तैयार होने लगी है।नदी की पानी से किसान करते हैं सिंचाई : लुपुंगबेड़ा, चेलाबेड़ा, गुलकेड़ा, पोकुवाबेड़ा, जंतालबेड़ा, गुड़ासाई आदि के किसानों को सालों भर नदी का पानी सिंचाई के लिए मिल जाता है। सिंचाई की सुविधा होने के कारण इन गांवों के किसानों सालों भर सब्जी की खेती करते हैं। वहीं इन क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए प्रखंड द्वारा पंपसेट आदि का भी वितरण किया गया है। पंपसेट के माध्यम से किसान अपने खेतों में पटावन करते हैं। सालों भर किसान करते हैं सब्जी की खेती : इन गांवों के किसान सालों भर सब्जी की खेती करते हैं। गर्मी के दिनों में क्षेत्र के किसान सबसे ज्यादा नेनुवा, झींगा, लौकी, करैला, गंवारफली की खेती करते हैं। ठंड शुरू होते ही किसान बंदगोभी, फूलगोभी, गांठगोभी, मूली, आलू, सरसो, टमाटर, पालक, लाल साग, मिर्चा, लौकी, चना साग, बैगन आदि की खेती करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें