ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा केयू महोत्सव में छाए जमशेदपुर के युवा

केयू महोत्सव में छाए जमशेदपुर के युवा

कोल्हान के युवाओं ने उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय का 5वां युवा महोत्सव शनिवार को समापन किया। युवा महोत्सव में ओवरऑल विनर करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर और जमशेदपुर वीमेंस...

केयू महोत्सव में छाए जमशेदपुर के युवा
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSun, 18 Mar 2018 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान के युवाओं ने उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय का 5वां युवा महोत्सव शनिवार को समापन किया। युवा महोत्सव में ओवरऑल विनर करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर और जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज रनर हुई।

मुख्य अतिथि प्रोवीसी डॉ.आरके सिंह, विशिष्ट अतिथि डीएसडब्लू प्रो.एके उपाध्याय, रजिस्ट्रार डा.एसएन सिंह, एफए मधुसूदन, एफओ सुधांशु कुमार, परीक्षा नियंत्रक डा.पीके पाणि शामिल हुए। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।

समापन समारोह में केयू छात्र संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न मुंडा, उपाध्यक्ष किरण सुंब्रई, सचिव सुबोध महाकुड, उप सचिव वीरेंद्र कुमार को मंच में जगह मिली। सभी को संबोधित करने का भी अवसर दिया गया।

रिजल्ट का विरोध : स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में एक्सआईटी गम्हरिया के प्रतिभागी ए.संदीप तोपनो ने आरोप लगाया गया रिजल्ट में छेड़छाड़ की गई। जिस दिन प्रतियोगिता हुई उस दिन उन्हें प्रथम स्थान दिया गया और पुरस्कार वितरण में द्वितीय स्थान दिया गया।

तीसरे दिन की प्रतियोगिताएं : मिमिक्री में प्रथम घाटशिला कॉलेज शशिकांत पाठक, द्वितीय एबीएम कॉलेज कौशिक ओझा, तृतीय जेकेएम कॉलेज सुदन महतो। कोरियोग्राफी में प्रथम जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज सचिन राज तुबिद एंड टीम, द्वितीय एलबीएसएम कॉलेज साहिल कुमार एंड टीम। फोक आर्केस्ट्रा में प्रथम जेएलएन कॉलेज कविता महतो एवं मुकुंद्र महतो। क्विज में जेकेएम कॉलेज सुजाता सिंह, शिल्पा, कृष्णा, द्वितीय श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन बेबी कुमारी, अनिता महतो, मनोज कुमार बोंडिया, तृतीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज आफ एजुकेशन लोकनाथ प्रमाणिक, पिंटू दास, उतम कुमार महतो। नृत्य में प्रथम जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज सुप्रिया करण एंड टीम, द्वितीय महिला कॉलेज चाईबासा सुशीला पिंगुवा एंड टीम, तृतीय मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग एकता प्रधान एंड टीम।

युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति - अमिताभ सेनापति : युवा महोत्सव के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि निर्वाचित सिंडिकेट सदस्य अमिताभ सेनापति ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब युवाओं ने अंगड़ाइयां ली है, देश में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। भारत युवाओं का देश है, युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। श्री सेनापति ने युवाओं से आह्वान किया कि अपनी शक्ति का सकारात्मक सदुपयोग करते हुए देश और राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने युवा महोत्सव के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को संगठित होकर अपने लक्ष्य प्राप्त कर भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प दिलाया। युवा महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखा गया। सभी ने सक्रियता दिखाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें