माई युवा भारत ने कमारहातु में मसकल यूथ क्लब का गठन कर दिया खेल सामग्री

Apr 05, 2026 02:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में माई युवा भारत संस्था ने कमारहातु में मसकल यूथ क्लब का गठन किया और 16 से 30 वर्ष के युवाओं को खेल सामग्री प्रदान की। संरक्षक सोमय देवगम की अगुवाई में खेल सामग्री वितरित की गई। अधिकारी अभिषेक ने युवाओं को बैठक बुलाकर गतिविधियों की समीक्षा करने का सुझाव दिया। बुद्धिजीवियों ने भी युवाओं को जोड़ने का समर्थन किया।

माई युवा भारत ने कमारहातु में मसकल यूथ क्लब का गठन कर  दिया खेल सामग्री

चाईबासा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार का माई युवा भारत के पश्चिमी सिंहभूम शाखा द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में मसकल यूथ क्लब का गठन कर खेल सामग्री मुहैया कराया। माई युवा भारत संस्था की ओर से 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का दल को खेलने के लिए फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बैग और नेट आदि दिया गया। युवाओं का दल संरक्षक सोमय देवगम की अगुवाई में युवा भारत कार्यालय के शाखा अधिकारी अभिषेक के हाथों खेल सामग्री प्राप्त किया। अधिकारी अभिषेक ने युवाओं को सुझाव दिया कि हर माह बैठक बुलाकर अपनी गतिविधियों की समीक्षा करें। इससे पहले सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव देवकुमार बनर्जी और सरना फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष व शिक्षक कृष्णा देवगम ने कमारहातु एवं आसपास के युवाओं को युवा भारत संस्था से जोड़़ने हेतु अधिकारी अभिषेक से आग्रह किया।

श्री अभिषेक ने कहा कि युवाओं को सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को युवा भारत संस्था से जोड़़ने का कार्य किया जा रहा है। युवाओं को संस्था से जोड़़ने के लिए बुद्धिजीवियों का सहयोग चाहिए। युवाओं को लेकर सकारात्मक गतिविधियां संचालन करने हेतु युवा संगठन बनाए जाने पर कमारहातु के बुद्धिजीवियों पूर्व इंस्पेक्टर सीआइएसएफ सोनाराम देवगम,पंसस दीनबंधु देवगम,पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम,मुंडा बिरसा देवगम मुखिया जुलियाना देवगम, शिक्षक कृष्णा देवगम, रेलकर्मी धर्मेंद्र देवगम, मसकल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरजा देवगम, सचिव तुराम देवगम, बैंककर्मी अर्जुन देवगम, सहायक प्राध्यापक क्रिस्टिना देवगम आदि ने युवा भारत संस्था का आभार जताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।