
जिले के 100 पंचायतों में कार्यकर्ता करेंगे मनरेगा मजदूरों से संवाद : प्रीतम
चाईबासा में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मनरेगा कानून के खिलाफ आंदोलन की योजना बनाई गई। युवा कांग्रेस ने कहा कि वे गांव-गांव जाकर मजदूरों के हक के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। मुख्य अतिथि नवनीत कौर ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
चाईबासा, संवाददाता। सर्किट हाउस चाईबासा में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला कार्यकारिणी में बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव जी उपस्थित हुए। कार्यकारिणी बैठक में जिला के सभी नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं पूर्व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि चुनाव का परिणाम आ चुके हैं सभी पदाधिकारी को मेहनत के अनुरूप फल भी मिल चुका है अब आप सभी को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने की आवश्यकता है।
युवा कांग्रेस संगठन पश्चिमी सिंहभूम जिला में हमेशा से युवाओं, छात्रों और आम जनता के जनमुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती है इसलिए आप सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पश्चिमी सिंहभूम जिले के 100 पंचायत में मुंडा, मानकी एवं मनरेगा मजदूरों के साथ संवाद करेंगे। मनरेगा कानून को खत्म करने की उसे पर गांव-गांव में चौपाल बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नहीं है। यह लड़ाई हर एक उस व्यक्ति की है जो मनरेगा मजदूर के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है एवं समाज और अपने जीवन में सशक्त बन रहा है। प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार आम जनता के अधिकारों को खत्म करने पर तुली हुई है। इसका ताजा उदाहरण नया मनरेगा कानून है। नया मनरेगा कानून लाकर केंद्र सरकार ने मनरेगा को ही खत्म करने का काम किया है इसलिए मनरेगा को और मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई को कांग्रेस पार्टी मजबूती से लड़ने का काम करेगी और तब तक लड़ेगी जब तक की मजदूरों को उनका हक अधिकार दोबारा वापस नहीं मिल जाता। इस बैठक में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अविनाश कोड़ा, वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता सौरभ अग्रवाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, युवा इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश संवैया, जिला उपाध्यक्ष संदीप देवगम,सूरज तामसोय, खूंटी सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती, जिला महासचिव राजीव बोयपाई, गुलजार अंसारी, जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष सुशील हेस्सा, मझगांव विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक हेंब्रोम, चाईबासा विधानसभा अध्यक्ष वीर सिंह बालमूचु, मझगांव विधानसभा उपाध्यक्ष चैतन्य संवैया,जगन्नाथपुर विधानसभा उपाध्यक्ष राजू कोड़ा, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष सुकरा लोहार, कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष दुलेन तामसोय, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रुपेश पुरती, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष संतोष गोप, हाटगमहारिया प्रखंड अध्यक्ष कृपा कुलडीह, टोंटो प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण लागुरी, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष माझी होनहागा, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष जदुराय मुंडारी, चन्द्रशेखर गागराई, सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, रवि मुंडरी, सागर बोस सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




