कांग्रेस भवन में हुआ युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक
चाईबासा में युवा कांग्रेस की बैठक जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी दीपक साव ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ते LPG सिलेंडर के दामों के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और 16 मार्च को संसद घेराव में भाग लेने की योजना बनाई।
चाईबासा। कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी दीपक साव और जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई उपस्थित रहे। पहली बार जिला आगमन पर जिला प्रभारी का जिला महासचिव राजीव बोयपाई व गुलज़ार अंसारी ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला, विधानसभा और प्रखंड कमेटी का विस्तार करके जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। श्री बांकिरा ने कहा अब से प्रत्येक महीने विधानसभा कार्यकारिणी की भी बैठक करना अनिवार्य है ताकि पंचायत और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करके संगठन को मजबूत किया जा सके और क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान भी किया जा सके।जिला
प्रभारी दीपक साव ने कहा कि आज भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सच बोलना गुनाह हो गया है जिसका जीता-जागता उदाहरण है राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब की गिरफ्तारी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस तरीके हमारे समझौता करने वाले और कमजोर प्रधानमंत्री को बेनकाब किया है उससे पूरी केंद्रीय सरकार डर गयी।आज देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि होना ये बताता है कि देश का प्रधानमंत्री सिर्फ अपने चंद पूंजीपति मित्रों के इशारे पर देश चला रहा है। कार्यकारिणी बैठक के बाद शहीद पार्क चौक में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ते एलपीजी सिलेंडर के दामों के विरोध में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी के विरोध में 16 मार्च के संसद घेराव कार्यक्रम में जिला से दर्जनों कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। कार्यकारिणी बैठक में जिला महासचिव राजीव बोयपाई, गुलज़ार अंसारी, चक्रधरपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार, मझगांव विधानसभा उपाध्यक्ष चैतन्य संवैया,मझगांव प्रखंड अध्यक्ष सुकरा लोहार,हाटगमहारिया प्रखंड अध्यक्ष कृपा कुलडीह,टोंटो प्रखंड अध्यक्ष प्रवीन लागुरी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बसंत सामड, ललित नारायण लागुरी, जगदीश लागुरी,करन सामड,सिंकदर सामड, अविनाश मारला,जामदार लागुरी,लिटिल सिंकू उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


