ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया

युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया

पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस ने शहीद चौक चाईबासा में पेगासस जासूसी कांड को लेकर केंद्र सरकार का पुतला दहन...

युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSat, 24 Jul 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा, संवाददाता

पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस ने शहीद चौक चाईबासा में पेगासस जासूसी कांड को लेकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि देश के लोगों की जासूसी करने के लिए केंद्र सरकार करोड़ों करोड़ों खर्च कर रही है। लेकिन सरकार महंगाई कम करने में नाकाम रही है। मौके पर चाईबासा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार (लल्लू), युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मोहम्मद सलीम(गुडडु),सदर विधानसभा अध्यक्ष संदीप सनी देवगम, मझगांव विधानसभा महासचिव अभिषेक गोप सहित, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष धीरज गागराई, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश कान्डेयोंग,तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष चन्द्र शेखर बिरूली, सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैंया, पर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत कान्डेयोंग एवं कई लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें