Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsYoung Jharkhand Cricket Club Dominates Friends Colts in Knockout Match
क्रिकेट : यंग झारखंड ने फ्रेंड्स कोल्टस को हराया

क्रिकेट : यंग झारखंड ने फ्रेंड्स कोल्टस को हराया

संक्षेप:

चाईबासा में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में यंग झारखंड क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स कोल्टस को 126 रनों से हराया। यंग झारखंड ने 329 रन बनाए, जिसमें सन्नी मिश्रा ने 98 रन बनाए। फ्रेंड्स कोल्टस 203 रन पर ऑल आउट हो गई।

Jan 12, 2026 02:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाइबासा। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए मैच में यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा ने फ्रेंड्स कोल्टस चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में 126 रनों से पराजित किया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग झारखण्ड की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 329 रनों का स्कोर खड़ा किया। यंग झारखंड की ओर से सन्नी मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छः चौके एवं आठ छक्के की सहायता से 98 रन बनाए और मात्र दो रन से शतक बनाने से चूक गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अन्य बल्लेबाजों में अमोस एक्का ने 46, सत्यम यादव ने 44, सुरज कुमार ने 37, राजीव रंजन ने 29 तथा प्रशांत कुमार ने 20 रन बनाए। फ्रेंडस कोल्टस की ओर से आयुष निषाद ने 69 रन देकर दो विकेट हासिल किए। भूपेंद्र बालमुचू, राहुल पिंगुवा, नारायण हेंम्ब्रम एवं अनित रोशन कुजूर को एक-एक सफलता हाथ लगी। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंडस कोल्टस की टीम 27.1 ओवर में 203 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस टीम की ओर से अनित रोशन कुजूर ने नौ चौके की सहायता से सर्वाधिक 44 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में अंकित शर्मा ने 30, यश कुमार ने 26 तथा यश राज ने 24 रनों का योगदान दिया। यंग झारखण्ड की ओर से सत्यम यादव ने 32 रन देकर तीन विकेट, सन्नी मिश्रा ने 40 रन देकर तीन, अमोस एक्का ने 22 रन देकर दो तथा आशीष तनवर ने 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस प्रतियोगिता में कल फ्रेंड्स क्लब चाईबासा का मुकाबला गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा से होगा।