Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsWorkshops Held in Chaibasa to Enhance Awareness of New Labor Codes in Mining Sector
सेल माइंस में नई श्रम संहिताओं पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सेल माइंस में नई श्रम संहिताओं पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

संक्षेप:

चाईबासा क्षेत्र के खान सुरक्षा महानिदेशालय ने सेल माइंस में नए श्रम संहिताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दो कार्यशालाओं का आयोजन किया। पहले कार्यशाला में 81 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जबकि दूसरे में 32 अधिकारियों और कर्मचारियों ने। आरआर मिश्रा ने श्रमिक अधिकारों और नियोक्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

Feb 12, 2026 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

गुवा, संवाददाता। खान सुरक्षा महानिदेशालय चाईबासा क्षेत्र द्वारा सेल माइंस में नए श्रम संहिताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो व्यापक कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं की अध्यक्षता आरआर मिश्रा, निदेशक खान सुरक्षा, डीजीएमएस चाईबासा क्षेत्र ने की। पहला कार्यशाला किरीबुरु स्थित लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित की गई, जिसमें किरीबुरु लौह अयस्क खान एवं मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खान के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि, वर्कमैन इंस्पेक्टर, अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा श्रमिकों सहित कुल 81 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पीएम शिरपुरकर (सीजीएम-माइंस), एसएस शाह (सीजीएम-मेंटेनेंस), डी. मिश्रा (सीजीएम-एचआर), एसके सिंह (जीएम प्रभारी-माइनिंग), मनोज कुमार (जीएम-ई एंड एल), नवीन कुमार सोनकुसरे (जीएम-इलेक्ट्रिकल), सुक्रा हो, एसआर स्वैन, एके बिस्वास, संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दूसरा कार्यशाला गुवा स्थित एल एंड डी सेंटर में आयोजित हुई, जिसमें गुवा अयस्क खान के 32 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सीबी कुमार (सीजीएम-माइंस), वीके. सुमन (जीएम-सीसी), सीएन कुमार एवं मिलन नंदी उपस्थित रहे। इस दौरान आरआर मिश्रा ने नए श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों, श्रमिक अधिकारों की मजबूती एवं नियोक्ताओं की स्पष्ट जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। रथिन बिस्वास (डीजीएम-एचआर, एल एंड डी) ने तकनीकी प्रस्तुति देते हुए चरणबद्ध क्रियान्वयन की प्रक्रिया बताई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;