Chaibasa News: विकसित ग्राम पंचायत प्लान कार्यशाला में मानकी-मुंडाओं को आमंत्रित नहीं करने पर जताई नाराजगी

हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

Chaibasa News: चाईबासा में आयोजित एक कार्यशाला में मानकी-मुंडाओं को आमंत्रित न करने पर नाराजगी जताई गई। चंदन होनहागा ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में मानकी-मुंडाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने प्रशासन से सभी वर्गों को शामिल करने की अपील की।

Chaibasa News: विकसित ग्राम पंचायत प्लान कार्यशाला में मानकी-मुंडाओं को आमंत्रित नहीं करने पर जताई नाराजगी

Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी प्रखंड कार्यालय परिसर में 5 अक्टूबर को विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान से संबंधित प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।

मानकी-मुंडाओं की नाराजगी

वहीं, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से जुड़े मानकी-मुंडाओं और डाकुवाओं को आमंत्रित नहीं किए जाने पर मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति ने नाराजगी जताई है। संघ के महासचिव चंदन होनहागा ने कहा कि कोल्हान-पोड़ाहाट क्षेत्र में मानकी-मुंडा व्यवस्था सदियों से चली आ रही पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था है। इसके बावजूद महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम से मानकी-मुंडाओं को दूर रखना समझ से परे है।

सरकारी कार्यक्रमों में भूमिका

उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रतिनिधियों को नाम से आमंत्रित किया गया था, लेकिन मानकी-मुंडाओं को आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हाल में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मानकी-मुंडाओं ने बीएलओ और प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों को गांव-गांव में सहयोग दिया। उनके सहयोग के बिना कई कार्यों को पूरा करना मुश्किल होता। इसके बावजूद सरकारी कार्यक्रमों में उनकी भूमिका को नजरअंदाज किया जाना उचित नहीं है।

प्रशासन से अपील

चंदन होनहागा ने कहा कि मानकी व्यवस्था स्वतंत्र पारंपरिक इकाई होने के बावजूद राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग करती रही है। साथ ही ग्रामीण स्तर पर आम रैयतों के बीच विधि-व्यवस्था समेत विभिन्न सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने मंझारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी से भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं होने देने की मांग की। कहा कि सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रशासन को सभी वर्गों और पारंपरिक संस्थाओं को साथ लेकर चलना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कार्यशाला कब और कहाँ आयोजित की गई?−
कार्यशाला 5 अक्टूबर को पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: विकसित ग्राम पंचायत प्लान कार्यशाला में मानकी-मुंडाओं को आमंत्रित नहीं करने पर जताई नाराजगी