ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा 20 सूत्री समिति गठन के बाद बेहतर ढंग से होंगे काम : सुखराम

20 सूत्री समिति गठन के बाद बेहतर ढंग से होंगे काम : सुखराम

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से बुधवार को रवींद्र भवन में जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के नव चयनित 20 सूत्री पदाधिकारियों के...

20 सूत्री समिति गठन के बाद बेहतर ढंग से होंगे काम : सुखराम
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाThu, 20 Jan 2022 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा, संवाददाता

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से बुधवार को रवींद्र भवन में जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के नव चयनित 20 सूत्री पदाधिकारियों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झामुमो के जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव व अन्य पदधारियों ने सभी सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। झामुमो जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव ने कहा कि जिला तथा प्रखंडों में 20 सूत्री के सदस्यों की जरूरत ज्यादा थी। इनके चयन हो जाने के बाद जिला के साथ-साथ अब प्रखंड मुख्यालयों में जनहित से जुड़ी योजनाओं को तैयार कर उन्हें लाभ दिया जाएगा।

इस मौके पर झामुमो नेता भुनेश्वर भहतो ने भी अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम का संचालन झामुमो के जिला सचिव सेानाराम देवगम ने किया। इस दौरान नव चयनित 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, सदस्य अनिल लकड़ा, जस्फिन हमसाय, सुभाष बनर्जी तथा झामुमो नेता राहुल आदित्या सहित झामुमो के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें