Women Empowerment Health Campaign Launched in Majhgaon स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsWomen Empowerment Health Campaign Launched in Majhgaon

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

मझगांव में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह अभियान 17 से 25 सितंबर तक चलेगा, जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, टीकाकरण और उपचार सेवाएं प्रदान की जाएंगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 15 Sep 2025 12:17 PM
share Share
Follow Us on
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

मझगांव।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगाँव परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को लेकर सीएचओ,एएनएम व सहियाओ का एक दिवसीए प्रशिक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सनातन चातार के अध्यक्षता में आयोजित हुई।वही डाक्टर चातार ने जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सरकार बेहद सजग हो गई है। इसके तहत स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण जैसे विभिन्न अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रखंड़ व प्रथामिक स्वास्थ्य उपकेंद्र आदि में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा।इसके तहत सरकारी अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के विशेष टीकाकरण के अलावा स्त्री रोग, बाल रोग और अन्य बीमारियों की जांच और उपचार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, पोषण जागरूकता बढ़ाने और निवारक देखभाल को प्रोत्साहित करने के लिए पोषण अभियान और विशेष टीकाकरण सप्ताह जैसी पूरक गतिविधि

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।