ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा टाटा डीएवी में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता पुरस्कृत

टाटा डीएवी में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता पुरस्कृत

स्थानीय टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभा में कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर विद्यालय के प्राचार्य तरुण कुमार मिश्र ने सम्मानित किया। इन बच्चों...

टाटा डीएवी में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता पुरस्कृत
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाWed, 13 Dec 2017 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभा में कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर विद्यालय के प्राचार्य तरुण कुमार मिश्र ने सम्मानित किया। इन बच्चों ने विगत बुधवार को सीसीए की हिन्दी सुलेख, चित्रकला, एवं दीया निर्माण प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। प्राचार्य ने कहा कि ये बच्चे ही कल के बेहतर नागरिक बनेंगे। इनमें प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं। हम शिक्षकों को इनके अन्दर की छिपी प्रतिभा को तराशने का सतत प्रयास करना चाहिए। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने इन्हें पहचाना और उन्हें प्रदर्शन करने का अवसर दिया। जूनियर कक्षाओं के सीसीए प्रभारी शिक्षिका जे रमा, सुजाता पॉल, रश्मि भट्टाचार्य एवं पवित्र पात्रो के निर्देशन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सम्मानित होने वाले बच्चों में अत्रेयी, महिमा, आशिष, अभिज्ञान, नव्या, सान्वी, आशुतोष, देव, आईरा अह्ना, तृप्ति, हिमांशु, प्रियंका, सौम्यालिना, शौर्य, अनिक, रिया, अकृति, विश्वस्मिता, प्रत्युषा, श्रावणी, श्रेष्ठा आशीष, श्रेया, मानसी, गगन और हेमन्त आदि शामिल हैं। मौके पर विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिका एवं बच्चे उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें