Chaibasa News: मझगांव में 17 जंगली हाथियों का उत्पातः दर्जनों किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग
Chaibasa News: मझगांव प्रखंड के डाबुसाई जंगल से निकले लगभग 15–17 जंगली हाथियों के झुंड ने रविवार रात खेतों में घुसकर धान और अन्य मौसमी फसलों को रौंद दिया। ग्रामीणों के अनुसार, 15–20 एकड़ फसल बर्बाद हुई और कई किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। दहशत में आए किसानों ने वन विभाग से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Chaibasa News: मझगांव। मझगांव प्रखंड क्षेत्र के डाबुसाई जंगल से निकले लगभग 15- 17 जंगली हाथियों के झुंड ने रविवार रात खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने धान समेत अन्य मौसमी फसलों को रौंद दिया।। जिससे वेदराज चातार,चुन्नु चातार,रोबिन चातार,बुधराम चातार,सुष्मा चातार सहित अन्य किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। ग्रामीणों के अनुसार करीब 15-20 एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। घटना के बाद किसानों में दहशत का माहौल है।किसानो ने कहा कि खेतों में लहलहाती तैयार खड़ी धान फसल को हाथियों द्वारा खाकर और पैरो तले रौंदकर पुरी तरह बर्बाद कर दिया ओर किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।किसानों
की मांग किया है कि धान पकने और कटाई के ठीक समय हुए इस भारी नुकसान से किसान बेहद चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को सुरक्षित जंगलों की तरफ खदेड़ने और फसल नुकसान का उचित मुआवजा देने की अपील की है।

