जिलेभर में चलेगा विशेष जन जागरूकता अभियान
चाईबासा में नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत की गई है। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में 10 से 26 जून 2026 तक विशेष नशा मुक्ति अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। नशे के खिलाफ जन-आंदोलन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारम्भ मे भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।
अभियान की रूपरेखा
बैठक में 10 जून से 26 जून 2026 तक जिलेभर में संचालित किए जाने वाले विशेष नशा मुक्ति अभियान की रूपरेखा एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि नशा सामाजिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से परिवार और समाज दोनों को प्रभावित करता है। नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि यह अभियान केवल जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए।
निगरानी और शपथ
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि पश्चिमी सिंहभूम को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय) सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने पश्चिमी सिंहभूम जिला को नशा मुक्त बनाने का शपथ ली।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


