धनबाद को पराजित कर पश्चिमी सिंहभूम सेमीफाईनल में
चाईबासा में राँची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम ने धनबाद को 118 रनों से हराया। इस जीत के साथ, पश्चिमी सिंहभूम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया है। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला 22 जनवरी को जमशेदपुर से होगा। सचिन दूबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

चाईबासा । राँची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे अंतर जिला अंडर -19 (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम ने धनबाद को 118 रनों से पराजित कर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पश्चिमी सिंहभूम की टीम सेमीफाईनल के लिए क्वालीफाई कर गई है। अब सेमीफाईनल में पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला 22 जनवरी को जमशेदपुर से होगा। जे एस सी ए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए इस मैच के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने निर्धारित 90 ओवर में सभी विकेट खोकर 375 रन बनाए। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सचिन दूबे ने 116, कप्तान साकेत कुमार सिंह ने 82, आमर्त्य चौधरी ने 53 तथा अंजनी कुमार यादव ने 46 रन बनाए।
जबाबी पारी खेलने उतरी धनबाद की टीम 64.1 ओवर में 257 रन बनाकर आल आउट हो गई। धनबाद की ओर से रुद्र नारायण ने 104 तथा सिद्धार्थ सिन्हा ने 49 रन बनाए। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से हृतिक सेठ ने 52 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। पियुष त्यागी एवं सत्यम सिंह को दो-दो सफलता हाथ लगी। मैच समाप्ति के बाद पश्चिमी सिंहभूम के सचिन दूबे को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


