Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsWest Singhbhum Team Registration for Under-16 Cricket Tournament Starts on December 16
पश्चिमी सिंहभूम अंडर -16 क्रिकेट टीम के चयन हेतु खिलाड़ियों का निबंधन 16  को

पश्चिमी सिंहभूम अंडर -16 क्रिकेट टीम के चयन हेतु खिलाड़ियों का निबंधन 16 को

संक्षेप:

चाईबासा में 17 जनवरी से शुरू हो रहे अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम के चयन हेतु 16 दिसंबर को खिलाड़ियों का निबंधन होगा। इच्छुक खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच निबंधन कराना होगा।

Dec 13, 2025 12:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 17 जनवरी से शुरू हो रहे अंतर जिला अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम के चयन हेतु खिलाड़ियों का निबंधन 16 दिसंबर को स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस निबंधन प्रक्रिया में जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त कोई भी खिलाड़ी जिसका जन्म 01.09.2010 से 31.08.2012 के बीच हुआ हो, भाग ले सकता है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि को दिन 10 बजे से 12 बजे के बीच जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में आकर अपना निबंधन करा सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निबंधन के समय खिलाड़ियों को फोटोयुक्त क्यू आर कोड वाला पीभीसी आधार कार्ड, आधार अपडेट इतिहास, नगरपालिका याअधिसूचित क्षेत्र द्वारा निर्गत डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र, पिछले तीन शैक्षणिक सत्र (22-23, 23-24 एवं 24-25) का मूल अंक-पत्र, कैंसल्ड चेक एवं वर्तमान विद्यालय द्वारा निर्गत बोनाफाईड प्रमाण-पत्र जमा कराना अनिवार्य है।उपरोक्त दस्तावेजों के बिना किसी भी खिलाड़ी का निबंधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के वैसे खिलाड़ी जो उपरोक्त सारी अहर्ताएं पूरी करते हों और वर्तमान सत्र में जिला क्रिकेट संघ के किसी भी संबद्ध इकाई से निबंधित नहीं हों, वे भी निबंधन के समय निर्धारित शुल्क जमा कर अपना निबंधन करा सकते हैं। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने दी ।