पंचमुखी हनुमान मंदिर में खिचड़ी भोग का आयोजन

Apr 05, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

फोटो संख्या 1 खिचड़ी भोग का आनंद में शामिल श्रद्धालु।

पंचमुखी हनुमान मंदिर में खिचड़ी भोग का आयोजन

गुवा, संवाददाता। शनिवार को गुवा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी भोग तैयार कर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलता है। भोग वितरण के दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और मंगल जीवन की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।