ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा बच्चों ने जाना स्वस्थ रहने के तरीके

बच्चों ने जाना स्वस्थ रहने के तरीके

स्वयं वृद्ध पर बच्चो को सिखाया स्वस्थ्य रहने के गुरस्वयं वृद्ध पर बच्चो को सिखाया स्वस्थ्य रहने के गुर फोटो़1: बच्चो को पीटी के माध्यम से स्वस्थ्य रहने के गुर सिखाती ईभा घोष फोटो2: ईभाघोष को शॉल...

बच्चों ने जाना स्वस्थ रहने के तरीके
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाWed, 30 Jan 2019 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में 78 बर्षीय भारत स्काउट एवं गाइड के गाइडर ईवा घोष ने बच्चों को स्वस्थ रहने का गुर बताए। उन्होंने जापानी गीत पर लय द्वारा बच्चों को शारीरिक अभ्यास कराकर स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इससे पूर्व ईवा घोष ने शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के गांठ एवं राष्ट्रीय ध्वज को बांधने के तरीके बताए। मंगलवार के इस कार्यक्रम में विद्यालय के बाल संसद के अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री के अलावे लगभग 210 बच्चे उपस्थित थे। प्रस्तुतीकरण के दरम्यान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, विज्ञान शिक्षक असीम कुमार सिंह, कला शिक्षिका हीरावती सुंडी, सहायक शिक्षिका अलका किरण, सुसाना पूर्वी, रोज वागे, सुनीता मिश्रा एवं सरिता सिंह कुंटिया उपस्थित थी। इस मौके पर विशेष रूप से उ विद्यालय के प्रधानाध्यापक जहांगीर आलम अंसारी एवं मध्य विद्यालय मोचीसाई के प्रधानाध्यापक मासूमा परवीन भी उपस्थित थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें