ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा मुख्य बाजार में 17 दिनों से पानी सप्लाई बंद

मुख्य बाजार में 17 दिनों से पानी सप्लाई बंद

मुख्य बाजार में विगत 17 दिनों से पानी सप्लाई बंद है। इस कारण क्षेत्र में पानी की काफी किल्लत हो गई। सप्लाई बंद होने से मनोहरपुर मुख्य क्षेत्र में न सिर्फ पेयजल बल्कि अन्य साधनों में भी काफी...

मुख्य बाजार में 17 दिनों से पानी सप्लाई बंद
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाThu, 22 Mar 2018 01:22 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्य बाजार में विगत 17 दिनों से पानी सप्लाई बंद है। इस कारण क्षेत्र में पानी की काफी किल्लत हो गई। सप्लाई बंद होने से मनोहरपुर मुख्य क्षेत्र में न सिर्फ पेयजल बल्कि अन्य साधनों में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सप्लाई पानी के साथ-साथ क्षेत्र में कई ऐसे चापाकल भी हैं जो खराब पड़े हैं। इससे ग्रामीणों की परेशानी दोगुनी हो गई है। वहीं इस संबंध में जहां विभाग के अधिकारी सप्लाई दुरुस्त करने में लगे हुए हैं, तो दूसरी तरफ रोजाना हो रही पेयजल संकट से ग्रामीणों का सब्र टूटता जा रहा है। ग्रामीण आंदोलन को उतारू हो रहे हैं।

क्या है समस्या : लगभग सत्रह दिनों से मनोहरपुर के मुख्य बाजार में पेयजल आपूर्ति द्वारा होने वाली सप्लाई पानी बंद है। विभाग द्वारा लगातार इसे दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। सप्लाई पानी रोजाना अपने समय पर छोड़ा जा रहा है पर मुख्य बाजार तक नहीं पहुंच रहा है। इसका कारण ये है कि घर घर पानी पहुंचने के लिए उचित प्रेसर नहीं मिल रहा है। विभाग द्वारा सभी पाइप का ज्वाइंटर को खोलकर साफ किया गया, पर अबतक सफलता नहीं मिली है।

थर्ड लाइन के नीचे दबा हुआ है पाइप : ज्ञात हो कि मनोहरपुर पेयजल आपूर्ति विभाग से मनोहरपुर मुख्य बाजार में पानी सप्लाई के लिए पाइप रेल लाइन के नीचे से होकर गुजरा है। जहां वर्तमान में थर्ड लाइन का निर्माण कार्य चल रहा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उक्त पाइप में ही जाम हो गया है। जो कि साफ करना लगभग असम्भव है, क्योंकि वो पाइप निर्माण कार्य से लगभग दस से पंद्रह फीट नीचे हो गया है। ऐसे में मुख्य बाजार में पेयजल समस्या कब तक सुलझेगी ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

500 से ज्यादा परिवार प्रभावित : पेयजल आपूर्ति ठप होने से मनोहरपुर मुख्य बाजार में लगभग 500 से ज्यादा परिवार प्रभावित हो गए हैं। पानी के कारण लोग काफी मशक्कत कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें