पश्चिमी पंचायत भवन में भष्मीकरण यंत्र स्थापित, स्वच्छता के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

गुवा के पश्चिमी पंचायत भवन में मुखिया पद्मिनी लागुरी द्वारा भष्मीकरण यंत्र स्थापित किया गया। इस यंत्र का उपयोग कचरे और जैविक अपशिष्ट को जलाकर नष्ट करने के लिए किया जाता है। इससे कचरे का सुरक्षित निपटान संभव होगा और पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

पश्चिमी पंचायत भवन में भष्मीकरण यंत्र स्थापित, स्वच्छता के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

गुवा । गुवा के पश्चिमी पंचायत भवन में पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भष्मीकरण यंत्र (इंसिनरेटर) स्थापित कर लोगों को जागरूक किया गया।

भष्मीकरण यंत्र का महत्व

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भष्मीकरण यंत्र के उपयोग, महत्व और इसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुखिया पद्मिनी लागुरी ने बताया कि भष्मीकरण यंत्र एक ऐसा उपकरण है, जिसका उपयोग कचरे, जैविक अपशिष्ट, अस्पताल के मेडिकल वेस्ट, मृत पशुओं के अवशेष तथा अन्य ज्वलनशील पदार्थों को उच्च तापमान पर जलाकर नष्ट करने के लिए किया जाता है। इससे कचरे का सुरक्षित निपटान संभव होता है और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलती है।

ग्रामीणों की जागरूकता

उन्होंने कहा कि इस यंत्र के उपयोग से आसपास गंदगी कम होगी, संक्रमण फैलने की संभावना घटेगी तथा कचरा प्रबंधन की व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। साथ ही ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को भष्मीकरण यंत्र की कार्यप्रणाली एवं उससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने भी स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। यह पहल स्वच्छ गांव और बेहतर पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भष्मीकरण यंत्र का उपयोग किसके लिए किया जाता है?
भष्मीकरण यंत्र का उपयोग कचरे, जैविक अपशिष्ट, अस्पताल के मेडिकल वेस्ट, मृत पशुओं के अवशेष तथा अन्य ज्वलनशील पदार्थों को उच्च तापमान पर जलाकर नष्ट करने के लिए किया जाता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।