Chaibasa News: एसआईआर : पारदर्शी व त्रुटिरहित सूची पर जोर

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा में सोमवार को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, अद्यतन और त्रुटिहीनता पर चर्चा की गई। सभी दलों से सहयोग करने और पात्र नागरिकों के मताधिकार को सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

Chaibasa News: एसआईआर : पारदर्शी व त्रुटिरहित सूची पर जोर

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत सोमवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा संजय कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की जांच, संबंधित व्यक्तियों को सूचना देने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके निस्तारण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया। इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो।

मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों एवं संबंधित पक्षों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर मतदाता सूची का गंभीरता से अवलोकन करें तथा नाम, पता, आयु अथवा अन्य किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति प्रस्तुत करें। इससे मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय एवं व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी। यह स्पष्ट किया गया कि स्वच्छ एवं शुद्ध मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक निर्वाचन की मजबूत आधारशिला है। इसलिए विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया को गंभीरता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पूरा करने के लिए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग आवश्यक है। बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी धनंजय पाठक, कांग्रेस से त्रिशानु राय, भाजपा से रंजन प्रसाद, झामुमो से कैसर परवेज उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: एसआईआर : पारदर्शी व त्रुटिरहित सूची पर जोर