सभी मतदाता अपने निर्वाचन संबंधी विवरणों का सत्यापन कराएं : डीसी

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची की सत्यापन और मैपिंग की प्रगति का जायजा लिया। सभी पात्र मतदाताओं से अपने विवरणों का सत्यापन कराने की अपील की गई। 13 और 14 जून को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

सभी मतदाता अपने निर्वाचन संबंधी विवरणों का सत्यापन कराएं : डीसी

चाईबासा, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची के सत्यापन एवं शत-प्रतिशत मैपिंग कार्य की प्रगति का जायजा लेने को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। वहीं, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों से मतदाता सत्यापन, मैपिंग एवं लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर अभियान के महत्व की जानकारी दी। सभी पात्र मतदाताओं से अपने निर्वाचन संबंधी विवरणों का सत्यापन कराने की अपील की। उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से 13 और 14 जून को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।निरीक्षण

के क्रम में उपायुक्त ने भाग संख्या 114 प्राथमिक विद्यालय धोबी तालाब, भाग संख्या 124 लुथरेण मध्य विद्यालय तथा भाग संख्या 126 एवं 127 श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय, कक्ष संख्या-1 एवं 2 का निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान प्राथमिक विद्यालय धोबी तालाब में 91.10 प्रतिशत, लुथरेण मध्य विद्यालय में 85.91 प्रतिशत, श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय कक्ष संख्या-1 में 91.77 प्रतिशत तथा कक्ष संख्या-2 में 90.80 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण पाई गई। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अंचलाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।