विश्व रक्तदान दिवस आज, 6 स्थानों पर लगेगा शिविर
चाईबासा में रविवार को विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा छह स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे, जैसे रेलवे हॉस्पिटल चक्रधरपुर और पुलिस लाइन चाईबासा। रक्तदान महादान का उद्देश्य मानवता की सेवा करना है।

चाईबासा। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में व्यापक स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से जिले मे छह स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। यहां लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान की अपील की गई है। ये शिविर रेलवे हॉस्पिटल चक्रधरपुर, 147 सीआरपीएफ बटालियन, पुलिस लाइन चाईबासा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोईलकेरा, चाईबासा स्थित उर्दू लाइब्रेरी, बड़ी बाजार, मूंधड़ा अस्पताल तथा एमटीसी सदर अस्पताल में लगेगा। जिला प्रशासन ने कहा है कि रक्तदान महादान केवल एक नारा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है और आवश्यकता पड़ने पर केवल मानव द्वारा किया गया रक्तदान ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


