Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsVimlesh Nag s Century Leads Friends Club Chaibasa to 108 Run Victory Against Gop and Singh Club
फ्रेंड्स क्लब जीता, गोप एंड सिंह क्लब को 108 रनों से हराया

फ्रेंड्स क्लब जीता, गोप एंड सिंह क्लब को 108 रनों से हराया

संक्षेप:

चाईबासा में बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में हुए एक मुकाबले में, फ्रेंड्स क्लब चाईबासा ने कप्तान विमलेश नाग की नाबाद 116 रन की पारी के दम पर गोप एंड सिंह क्लब बड़ा जामदा को 108 रनों से हराया। गोप एंड सिंह क्लब 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 148 रनों पर ऑल आउट हो गई।

Jan 12, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा, संवाददाता। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में, कप्तान विमलेश नाग की शानदार शतकीय पारी (116 रन नाबाद) की बदौलत फ्रेंड्स क्लब चाईबासा ने गोप एंड सिंह क्लब बड़ा जामदा को 108 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर गोप एंड सिंह क्लब के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, फ्रेंड्स क्लब ने निर्धारित 30 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कप्तान विमलेश नाग ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 116 रन बनाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अन्य बल्लेबाजों में देवराज और सुभाष जोंको ने 30-30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि अमित गोप ने 28 और नीलेश सिंह कुंटिया ने 22 रन बनाए। गोप एंड सिंह क्लब की ओर से सरोज महतो और धीरज कुमार ने दो-दो विकेट लिए। विमलेश नाग को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोप एंड सिंह क्लब की टीम 28 ओवर में मात्र 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और लक्ष्य से काफी दूर रह गई। टीम के लिए सिद्धार्थ कुमार ने सर्वाधिक 35 रन, पवन आप्ट ने 22, धीरज कुमार-1 ने 20 और मंजीत गोप ने नाबाद 19 रन बनाए। फ्रेंड्स क्लब चाईबासा की कसी हुई गेंदबाजी ने विपक्षी टीम को टिकने नहीं दिया। दशरथ प्रियदर्शनी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर 4 विकेट चटकाए, वहीं मनय देवगम ने 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। देव राज, तनिष्क सूर्यांश और चंदन गोप को एक-एक सफलता मिली। विमलेश नाग को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।