बहदा गांव जल्द होगा सीएसआर सूची में शामिल, आर्थिक नाकेबंदी स्थगित

Dec 19, 2025 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

गांव बहदा के ग्रामीणों ने 22 दिसंबर को मेघाहातुबुरु सेल खदान में प्रस्तावित आर्थिक नाकाबंदी कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया। यह निर्णय प्रशासन की बैठक के बाद लिया गया, जिसमें आश्वासन दिया गया कि गांव को सीएसआर सूची में शामिल किया जाएगा। ग्रामीणों ने पहले नाकाबंदी का निर्णय लिया था।

बहदा गांव जल्द होगा सीएसआर सूची में शामिल, आर्थिक नाकेबंदी स्थगित

गुवा, संवाददाता। बहदा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में मुंडा रोया सिद्धू की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से 22 दिसंबर को मेघाहातुबुरु सेल खदान में प्रस्तावित आर्थिक नाकाबंदी कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय जगन्नाथपुर विधानसभा विधायक सोनाराम सिंकु, किरीबुरू एसडीपीओ अजय कुमार केरकेट्टा, छोटानागरा थाना प्रभारी बलवंत दुबे एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में हुई बैठक के बाद लिया गया। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि बहुत जल्द मेघाहातुबुरु खदान की नई सीएसआर सूची में बहदा गांव को शामिल किया जाएगा। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया कि 22 दिसंबर को जिला प्रशासन और सेल प्रबंधन के बीच बैठक कर इस मुद्दे को सुलझाया जाएगा।

गांव को सीएसआर सूची में शामिल करने को उठा था विवाद गौरतलब है कि मेघाहातुबुरु सेल प्रबंधन द्वारा बहदा गांव को सीएसआर सूची में शामिल नहीं किए जाने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश था। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को भी बहदा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई थी, जिसमें आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि 20 दिसंबर 2025 तक बहदा गांव को सीएसआर सूची में शामिल नहीं किया गया, तो 22 दिसंबर 2025 की सुबह 6 बजे से कुमड़ी गांव में लगे पंप सेट एवं पार्डी पंप हाउस की पानी आपूर्ति अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी जाएगी। प्रशासन के सकारात्मक आश्वासन के बाद फिलहाल ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है। बैठक में मुंडा रोया सिद्धू, बिरसा हांसदा, दुला चाम्पिया, सीताराम मांझी, गणेश सिद्धू, कामेश्वर मांझी, मंगल सिद्धू, सोहन मांझी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।