मेरेलगाड़ा प्रावि में ग्राम सभा स्तर से शिक्षक होंगे बहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

नोवामुंडी के मेरेलगाड़ा गांव में सोमवार को ग्रामसभा हुई। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक पर निर्भर है। बच्चों के भविष्य के लिए एक अतिरिक्त शिक्षक की बहाली का निर्णय लिया गया, जिसे ग्रामसभा के माध्यम से वेतन दिया जाएगा। इस मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।

मेरेलगाड़ा प्रावि में ग्राम सभा स्तर से शिक्षक होंगे बहाल

नोवामुंडी,संवाददाता। प्रखंड के मेरेलगाड़ा गांव में सोमवार को ग्रामीण मुंडा जयराम बारजो की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। इस दौरान ग्रामीणों को बताया कि पिछले कई सालों से मेरेलगाड़ा प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक फकीर हांसदा के भरोसे चल रहा है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ग्राम सभा के माध्यम से एक अतिरिक्त शिक्षक की बहाली की जाएगी। बहाल होने वाले शिक्षक को ग्रामसभा के माध्यम से मेहनताना देने का निर्णय लिया गया। मौके पर सोनू सावैंया, जर्मन बारजो, जोया बारजो, जुरा पूर्ति, गुरा चातोंबा, चरण बारजो आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।