करकट्टा: पर्व-त्योहार के लिए तिथि निर्धारित

Jan 06, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के करकट्टा गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने पर्व त्योहारों को लेकर चर्चा की। सर्वसम्मति से 19 जनवरी, 11 फरवरी, 23 फरवरी और 28 फरवरी 2026 को दाअः गामा, बोड़बोंजी, मांगे पर्व और बाः पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण इस आयोजन की तैयारी में जुट गए हैं।

करकट्टा: पर्व-त्योहार के लिए तिथि निर्धारित

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत करकट्टा गांव में ग्रामीण मुंडा विजय सिंह सुंडी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर पर्व त्योहारों व पूजा -पाठ को लेकर गहन विचार-विमर्श करने के उपरांत ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से दाअः गामा 19 जनवरी, बोड़बोंजी 11 फरवरी, मांगे पर्व 23 फरवरी व बाः पर्व 28 फरवरी 2026 को मनाने का निर्णय लिया गया। इन सारे कार्यक्रमों को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित हैं और इसकी तैयारी में लगे हुए हैं, उक्त जानकारी समाज सेवी जगदीश सुन्डी ने दी। मौके पर मुख्य रूप से ग्रामीण दि्वरी बुधराम सुम्बरूई,दिवरी नटरू पुरती, लेबेया सुंडी, जगदीश चंद्र सुंडी, सुखलाल सुम्बरूई,बुरू सुंडी, कोल्हान सुम्बरूई, सिद्धेश्वर सुंडी, सुनील पुरती, साधु चरण सुंडी, हरिनाथ सुंडी आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।