ग्राम सभा ने दूसरे गांव के मतदाताओं को सर्वे में शामिल नहीं करने की मांग
चाईबासा के बड़ा लगिया पंचायत के जोगी दारू गांव की ग्राम सभा ने दूसरे गांव के ग्रामीणों को मतदाता सर्वे में शामिल नहीं करने की मांग की है। गांव की सीमा पर अवैध रूप से बसे 60 से 70 परिवारों की शिकायत वन विभाग से की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

चाईबासा। सदर प्रखंड के बड़ा लगिया पंचायत के जोगी दारू गांव की ग्राम सभा ने दूसरे गांव के ग्रामीणों को मतदाता सर्वे में शामिल नहीं करने की मांग की है। इसे लेकर राजस्व ग्राम जोगी दारू के ग्राम सभा की एक बैठक हुई। इस दौरान बताया गया कि गांव की सीमा पर वनों की कटाई कर तोड़ागबासा टुगरी में अन्य गांव तिलाई सूद, कबरा गुट्टू, बड़ा लगिया, बरकेला, सोसाग गुट्टू तथा हेस्साबाध के 60 से 70 ग्रामीणों के परिवार अवैध रूप से बस गए हैं। इसकी शिकायत वन विभाग से की गई है पर अब तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्राम सभा की बैठक में उपायुक्त से अनुरोध किया गया है कि इन सभी बाहरी ग्रामीणों को अपने ही राजस्व गांव जहां के यह स्थाई खतियानी रैयत हैं, उसी गांव में जनगणना सर्वे 2026 एवं वही के मतदाता सूची में शामिल करने की मांग की है ताकि जोगीदारु स्थाई रैयतों के अधिकारों का कोई भी हनन न हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


