पावर ग्रिड में आयोजित हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह

Nov 01, 2025 04:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के आचु स्थित पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन किया गया। इस दौरान 'सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी' विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताएं और गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें कर्मचारियों, उनके परिवारों और छात्रों ने भाग लिया।

पावर ग्रिड में आयोजित हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह

चाईबासा। सदर प्रखंड के आचु स्थित पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य विषय "सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी" था। इस मौके पर पावर ग्रिड के महाप्रबंधक के नेतृत्व में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इन आयोजनों ने कर्मचारियों, उनके जीवनसाथी और बच्चों, सहायक कर्मचारियों (सपोर्ट स्टाफ), श्रमिकों, स्थानीय समुदाय के सदस्यों और छात्रों सहित दर्शक वर्ग के लोग भी इस व्यापक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियां यथा ज़िला स्कूल के छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता।स्थानीय सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक।एक

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वॉकथॉन (पैदल मार्च)।कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए नारा लेखन, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी (क्विज), और चित्रकला जैसी आंतरिक प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विजेता प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम के समापन के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।