विकास शर्मा ने दिया भाजपा से इस्तीफा
चाईबासा के विकास कुमार शर्मा उर्फ विक्की ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख किया है। विक्की हाल ही में चाईबासा के वार्ड संख्या 21 से वार्ड पार्षद चुने गए थे और वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति में भी रह चुके हैं।
चाईबासा। विकास कुमार शर्मा उर्फ विक्की ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया । पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष को संबोधित अपने पत्र में श्री शर्मा ने लिखा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं । श्री शर्मा ने हाल ही में चाईबासा के वार्ड संख्या 21से वार्ड पार्षद का चुनाव जीता है । श्री शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति रहे हैं । वह चाईबासा नगर भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं । पिछले नगर पर्षद के चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और 179 मतों के अंतर से पराजित हुए थे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


