ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा नोवामुंडी में चला वाहन जांच अभियान

नोवामुंडी में चला वाहन जांच अभियान

थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद के निर्देश पर बुधवार को नोवामुंडी पुलिस द्वारा मुख्य चौक, डीवीसी एवं नोवामुंडी कोटगढ़ मुख्यमार्ग में तोड़ेतोपा के निकट विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया...

नोवामुंडी में चला वाहन जांच अभियान
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाWed, 30 Sep 2020 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद के निर्देश पर बुधवार को नोवामुंडी पुलिस द्वारा मुख्य चौक, डीवीसी एवं नोवामुंडी कोटगढ़ मुख्यमार्ग में तोड़ेतोपा के निकट विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसआई राकेश कुमार ने किया। जांच अभियान में वाहन चालकों के लाइसेंस, वाहन के कागजात, फिटनेस, फेस मास्क एवं हेलमेट आदि की जांच की गई। इस दौरान लोगों को भविष्य में वाहन संबंधित सभी कागजात,अपने पास रखने,दो से अधिक सवारी नही करने,तेज गति से वाहन नही चलाने एवं वाहन परिचालन के दौरान फेस मास्क तथा हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। जांच अभियान में एस आई राकेश कुमार के अलावे अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें