महिला कॉलेज चाईबासा में मना वीर बाल दिवस
महिला कॉलेज चाईबासा में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को वीर बाल दिवस की जानकारी दी गई। प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा कि यह दिवस गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को...

चाईबासा, संवाददाता। महिला कॉलेज चाईबासा में गुरुवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम छात्राओं को वीर बाल दिवस की जानकारी दी गई। साथ ही इस दिवस को मनाने के उद्देश्य से अवगत कराया गया। मौके पर प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा कि वीर बाल दिवस को अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। वीर बाल दिवस भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय को याद करने का एक मौका देता है। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 26 दिसंबर 2024 को भारत के उज्जवल भविष्य के नींव के रूप में एक राष्ट्रव्यापी समारोह वीर बाल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। वीर बाल दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने 14 राज्यों के 17 बच्चों को संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर प्रो सितेंद्र रंजन सिंह ने छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा 2022 से प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर के दिन वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर महिला कॉलेज चाईबासा बी.एड. विभाग में इंटर्नशिप में आए एमएड प्रशिक्षुओं द्वारा बीएड सेमेस्टर 1 की छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाया गया। मौके पर मोबारक करीम हाशमी, डॉ सुचित्रा बेहेरा, डॉ पुष्पा कुमारी, मदन मोहन मिश्रा और अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।