Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsVedic Blessing Ceremony at Tata DAV Public School Noamundi for Class 10 and 12 Students
कठिन परिश्रम ही सफलता का आधार  : अध्यक्ष

कठिन परिश्रम ही सफलता का आधार : अध्यक्ष

संक्षेप:

नोवामुंडी के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को वैदिक आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। 140 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मधुस्मिता जेना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया गया और छात्रों को कठिन परिश्रम और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया गया।

Feb 09, 2026 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में सोमवार को वैदिक आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शैक्षणिक सत्र- 2025-26 में कक्षा 10 एवं 12 में शामिल होने वाले 140 परीक्षार्थियों के लिए किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधुस्मिता जेना (अध्यक्ष, प्रेरणा महिला समिति) प्रियंका रंजन, अभिश्वेता त्रिपाठी, श्रावणी विश्वास, पम्मी सिंह, मधुमिता मिश्रा (सदस्य गण प्रेरणा महिला समिति,नोवामुंडी)उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत शॉल, मेमेंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इस दौरान शुरुआत में वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया गया जिसमें संस्कृत शिक्षक सुरेश पंडा के साथ डीएवी गुवा से आये धर्म शिक्षक आशुतोष शास्त्री ने सहयोग किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विद्यालय के संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर ने अपनी संगीत मंडली के साथ आर्य समाज के भजनों को गाया। इस दौरान मुख्य अतिथि मधुस्मिता जेना ने कहा कि अभी का समय अत्यंत मूल्यवान है जिसमें सतत एवं गहन अध्ययनरत रहने की आवश्यकता है। कठिन परिश्रम ही सफलता का आधार है। विद्यार्थी कठिन परिश्रम के द्वारा आगामी बोर्ड की परीक्षाओं में उचित परीक्षा फल प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयां ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वैदिक आशीर्वचन बच्चों के ऊपर अपने प्रेम दर्शाने का एक माध्यम है। यह समय धैर्य एवं लगन के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का है। सतत परिश्रम,अनुशासन,लगन एवं धैर्य के साथ उचित दिनचर्या बनाकर बच्चे समय का सदुपयोग करें। परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।मंच संचालन अंग्रेजी शिक्षक मानस रंजन मिश्र ने किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक ज्योति प्रकाश साहू, कुसुम कुमारी, अरविंद ठाकुर, सीसीए प्रभारी देवेंद्र कुमार देव,क्रीड़ा शिक्षक हर्ष धनवार,अनंत मैहर के साथ राजेश राम शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया।