Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsTwo Players from West Singhbhum Selected for National Junior Chess Championship 2025
पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ चाईबासा के दो खिलाड़ी का हुआ राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 में चयन

पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ चाईबासा के दो खिलाड़ी का हुआ राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 में चयन

संक्षेप:

पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तनिष्क कुमार और अदिति कुमारी का चयन राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 से 24 दिसंबर को जमशेदपुर में आयोजित होगी। तनिष्क का अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग 1809 है और अदिति कक्षा 6 की छात्रा हैं।

Tue, 2 Dec 2025 02:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के दो खिलाड़ी चाईबासा के तनिष्क कुमार एवं चक्रधरपुर की अदिति कुमारी का आगामी राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 से 24 दिसंबर को जमशेदपुर के वेव इंटरनेशनल में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के कुल 300 खिलाड़ी ओपन सेक्शन एवं 250 खिलाड़ी गर्ल्स सेक्शन में हिस्सा लेंगे। संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि यह चयन राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में उनके उत्तीर्ण प्रदर्शन से हुआ है। तनिष्क कुमार जो की कक्षा ग्यारहवीं के छात्र है, उनका अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग 1809 है एवं इस वर्ष उनका चयन राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता में भी हुआ था जिसमें उन्होंने काफी बेहतर प्रदर्शन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वही, अदिति कुमारी साउथ ईस्टर्न रेलवे स्कूल चक्रधरपुर में कक्षा 6 की विद्यार्थी है एवं इस वर्ष उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी हुआ है। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने दोनों खिलाड़ियों को विशेष रूप से बधाई दी एवं उनके अभिभावकों की भी सराहना की। उन्होंने इस सफलता के लिए शतरंज संघ के मुख्य प्रशिक्षक मनीष कुमार को भी बधाई दी। जिनके निरंतर प्रयास से 2 वर्ष से साप्ताहिक शतरंज प्रशिक्षण सीताराम रुंगटा रीक्रिएशन हॉल टाउन क्लब में किया जा रहा है।