Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsTwo-Day Sports Competition Concludes in Chakradharpur with Various Events
सिमिदिरी में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

सिमिदिरी में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

संक्षेप:

चक्रधरपुर के समिदिरी पंचायत में नवयुवक संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में कई खेल जैसे दौड़, रस्सी कूद, और साइकिल रेस शामिल थे। विजेताओं में सावन जामुदा, पूजा प्रमाणिक, और ज्योति बांकिरा जैसे प्रतिभागी शामिल रहे।

Jan 18, 2026 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के समिदिरी पंचायत में शनिवार को नवयुवक संघ सिमिदिरी द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, मुखिया महेन्द्र पूर्ति, सोमनाथ कोया, अरविंद तिग्गा, झामुमो नेता प्रदीप महतो व पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद नेयाज उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जवानों के तीन पैर का दौड़ में सावन जामुदा व वीर सिंह जामुदा, चम्पाई गागराई व बिरसा गागराई, लड़कियों का रस्सी कूद में सोलोनी जोंको, बेला बोदरा, महिलाओं की हंडी फोड़ में पूजा प्रमाणिक, जवानों का आटा रेस में बासू बोदरा, हरिश सिजुई, लड़कियों का मटका रेस में सलोनी जोंको, ज्योति बांकिरा, जवानों का जूता रेस में बिरसा गागराई, गांधी मोहन कुमार मुंडा, लड़कियों की दौड़ में ज्योति बांकिरा, अनिता बांकिरा, बच्चों का दौड़ में बासुदेव बोदरा, गारदी पूर्ति, बच्चियों का दौड़ मोनिका उरांव, शांति हेम्ब्रम, बच्चों का मेढ़क रेस में हरिश सिजुई, जुरेस पूर्ति, लड़कियों की दौड़ मालती सिजुई, छोटी हेम्ब्रम, जीके में कोहिनुर अभिनाश, सागर मुर्मू, जवानों का दौड़ में आर्यन हेम्ब्रम, जोंन गुईया, जवानों का साइकिल रेस में रतन हेम्ब्रम, मनोहर सोय क्रमश: प्रथम व द्वितीय विजेता रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश महतो, उपाध्यक्ष अनिल महतो, सरद महतो, भास्कर महतो, गोस्वामी महतो, रामाधन प्रमाणिक, जितेन महतो, अजित महतो, अश्वनी प्रमाणिक, बिल्लु महतो, परमेश्वर महतो, निर्मल महतो, समीर महतो, जगन्नाथ महतो, पवन महतो आदि उपस्थित थे।