सुभाष बानरा हत्या कांड में शामिल दो आरोपी गिरफतार

Apr 04, 2026 04:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाइबासा में मुफस्सिल थाना पुलिस ने सुभाष बानरा हत्या मामले में साए देवगम और गोविन्द मुनदुइया को गिरफ्तार किया है। बानरा का शव 28 मार्च 2026 को पावर ग्रिड के पास मिला था। आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई थी, जो पुराने पैसे के लेन-देन के कारण हुई। दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

सुभाष बानरा हत्या कांड में शामिल दो आरोपी गिरफतार

चाइबासा । मुफस्सिल थाना पुलिस ने सुभाष बानरा हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिस में मुफस्सिल थाना अंतर्गत कमरहातु गांव निवासी साए देवगम और झींकपानी थाना अंतर्गत हतना बेड़ा गांव निवासी गोविन्द मुनदुइया शामिल है।यह जानकारी एसडीपीओ वहामन टूटीं ने शनिवार को पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च 2026 को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम आचु पावर ग्रिड के पास रोड के किनारे सुभाष बानरा का शव बरामद किया गया था।वह पांडरासाली के सईडीह का रहने वाला था।इस समय मुफ्फसिल थाना के बासाटोंटो में रह रहा था।इसकी अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी।

उनके पिता मुकुन्द बानरा के लिखित आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल 28 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक विशेष अनुसचान दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक के दोस्त साऊ देवगम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है साथ ही उन्होंने बताये कि कांड के मृतक से इनका पैसा का पुराना लेन देन था। परन्तु कांड के मृतक के द्वारा पैसा नहीं दिये जाने के कारण षडयंत्र के तहत अपने पाँच अन्य साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से सुपारी देकर उनकी हत्या करवाये है। इनके अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में संलिप्त एक अन्य अपराधकर्मी गोविन्द मुन्दुईया को गिरफ्तार किया गया। इन्हों ने भी इस कांड में अपनी सलिप्ता स्वीकार किया है। गिरफ्तार गोविन्द मुन्दुईया का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। छापामारी दल एसडीपीओ वहामन टूटीं, प्रशिक्षु आईपीएस राज कुमार जेयराजू, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार और मुफस्सिल थाना के पुलिस बल शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।