शहादत दिवस पर याद किए गए पूर्व सांसद विजय सिंह सोय

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में कांग्रेस भवन में विजय सिंह सोय की शहादत दिवस मनाया गया। कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। त्रिशानु राय ने कहा कि स्व. सोय के कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनके योगदान से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

शहादत दिवस पर याद किए गए पूर्व सांसद विजय सिंह सोय

चाईबासा। कांग्रेस भवन चाईबासा में शुक्रवार को सिंहभूम के पूर्व सांसद ,पूर्व विधायक तथा जिला कांग्रेस कमिटी प० सिंहभूम के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह सोय की शहादत दिवस मनाई गई। कांग्रेसियों ने स्व.सोय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि विजय सिंह सोय के द्वारा किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। स्व० सोय संगठन के व्यक्ति थे। उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर हम सभी कांग्रेस के संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।

मौके पर कांग्रेस के शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , विजय सिंह तुबिद , नंद गोपाल दास , जय किशन सालबुनिया, विक्रमादित्य सुंडी ,मो. शाहिद , विनोद खंडाईत , कविंद्र सुंडी , सुशील दास आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।