Chaibasa News: जयंती पर याद किए गए डॉ.राम दयाल मुंडा

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा में कांग्रेस भवन में पूर्व सांसद डॉ. राम दयाल मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके योगदान को याद किया और कहा कि वे आदिवासी समाज की पहचान, अधिकार और सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए समर्पित थे। कार्यक्रम में विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Chaibasa News: जयंती पर याद किए गए डॉ.राम दयाल मुंडा

Chaibasa News: चाईबासा। कांग्रेस भवन में रविवार को पूर्व सांसद एवं पद्मश्री डॉ. राम दयाल मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बहुआयामी योगदान को याद किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. मुंडा महान शिक्षाविद्, साहित्यकार, चिंतक और संगीतज्ञ थे, जिन्होंने आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकारों और सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए जीवनभर कार्य किया। उन्होंने आदिवासी भाषाओं, कला, संगीत और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा आदिवासी समाज की आवाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुंडा के विचार सामाजिक न्याय, समानता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाले थे।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: जयंती पर याद किए गए डॉ.राम दयाल मुंडा