महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक पान गुरु मुकुन्द राम ताँती की पुण्यतिथि पर पान समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी
जगन्नाथपुर में पान तांती समाज ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. मुकुंद राम तांती की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई। इस अवसर पर उनके योगदान को याद करते हुए समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने शिक्षा और समाज के अधिकारों के लिए एकजुट होने की अपील की।

जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर में शनिवार को पान तांती समाज द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बहरागोड़ा के प्रथम विधायक रहे स्व. मुकुंद राम तांती की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का आयोजन पान तांती संघ के प्रखंड अध्यक्ष शरण पान के नेतृत्व में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. तांती के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आजाद भारत के पहले विधानसभा चुनाव (1952) में बहरागोड़ा क्षेत्र से जीत हासिल कर पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों की आवाज को मजबूती दी थी।
18 अप्रैल 2005 को 103 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था, लेकिन आज भी सिंहभूम क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता कायम है।समिति के संयोजक अभिमन्यु पान ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों और पहचान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। वहीं अध्यक्ष शरण पान ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए समाज के लोगों से आपसी सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर झरानंद दास, शेखर दास, रोशन पान, उदय दास, शशि दास, हरीश चंद्र पान, धनंजय तांती, देवदास पान, शिवा पान, राजा पान, अजय पान, राहुल पान, भुवनेश्वर पान, भागीरथी पान, परमानंद दास, अनिल पान, विमल पान, गोवर्धन पान, टीकेश्वर पान, प्रेम पान, शंकर पान, रोहित पान, अमन पान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। महिलाओं में सरस्वती देवी, ज्योति पान और हीरा पान समेत कई महिलाएं शामिल हुईं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


