शहादत दिवस पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम के महानायक

Jan 08, 2026 02:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में कांग्रेस ने वीर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमरांव सिंह के शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कांग्रेस के नेताओं ने उनके बलिदान और संघर्ष को याद किया और कहा कि उनकी शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। झारखंड महापुरुषों का राज्य है।

शहादत दिवस पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम के महानायक

चाईबासा : कांग्रेस भवन, चाईबासा में गुरुवार को वीर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमरांव सिंह के शहादत दिवस के मौके पर कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि इन वीर सपूतों की शहादत अतुल्य है यह हम सभी की जिम्मेवारी है कि हम उनके संघर्ष, आदर्श, समर्पण और बलिदान को व्यर्थ न जाने दें। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि झारखंड महापुरुषों, वीरों एवं शहीदों का राज्य है। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे अमर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमरांव सिंह ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी अंग्रेजी शासन व्यवस्था के खिलाफ विद्रोह में इन वीर सपूतों ने अपनी बहादुरी और शौर्य का लोहा मनवाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे, ऐसे वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज इन वीर सपूतों के आदर्श, समर्पण और दिखाए रास्ते पर चलकर ही सशक्त समाज, देश एवं राज्य का निर्माण किया जा सकता है। मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा , नगर अध्यक्ष मो.सलीम , उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी , महासचिव बिट्टू सिंह , नसीम अख्तर , मो.जाबीर , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , वरीय कांग्रेसी अजय कुमार , बिक्रम बिरुली , राजेन्द्र कच्छप , सुरसेन टोपनो , संजय साव , सुशील दास ,मो.शाहिद , लंकेश लागुरी आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।