Tribute to Former PM Dr Manmohan Singh at Nowamundi College नोवामुंडी कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धाजंलि, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsTribute to Former PM Dr Manmohan Singh at Nowamundi College

नोवामुंडी कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धाजंलि

नोवामुंडी कॉलेज में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने कहा कि उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने डॉ. सिंह के...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSun, 29 Dec 2024 01:17 AM
share Share
Follow Us on
नोवामुंडी कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धाजंलि

नोवामुंडी। नोवामुंडी कॉलेज में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास की अध्यक्षता में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ मनमोहन सिंह अपने जीवन काल में देश को आथिर्क और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। प्राचार्य ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे।मौके पर प्राचार्य सहित कोल्हान विश्विद्यालय चाईबासा के डॉ संजय गोराई, जी सी जैन कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव सिंह ,कॉलेज के सभी शिक्षक- शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं काफी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।