पुण्यतिथि पर याद किए गए अशोक कुमार जैन

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस भवन में उनकी तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दो मिनट का मौन रखा गया। जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने उनकी जनसेवा और संगठन कौशल की सराहना की। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

पुण्यतिथि पर याद किए गए अशोक कुमार जैन

चाईबासा : कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तथा शैक्षणिक, सामाजिक सहित अन्य संस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अशोक कुमार जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । कांग्रेस भवन,चाईबासा में कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि प०सिंहभूम जिला में शैक्षणिक संस्थान निर्माण सहित खेलकूद एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी जनसेवा की भावना अनुकरणीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपने अनुभव एवं संगठन कौशल से कांग्रेस को मजबूत कर संगठन को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

मौके पर कांग्रेस जिला सचिव जगदीश सुंडी , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , सुरसेन टोपनो , नन्द गोपाल दास , जुम्बल सुंडी , बिक्रम बिरुली , संतोष सिन्हा , महाबीर प्रसाद , मो. शाहिद , परशुराम पान , गणेश प्रजापति , पातर हेस्सा , राहुल पान , प्रताप पुरती , सुशील दास आदि मौजूद थे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।