केरला भ्रमण के लिए 40 सदस्य टीम रवाना

Mar 03, 2026 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाइबासा में 197 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और मेरा युवा भारत चाईबासा द्वारा 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 6 से 12 मार्च तक 40 गरीब आदिवासी बच्चों को तिरूवनंतपुरम के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। विदाई समारोह में कई अधिकारी उपस्थित थे।

केरला भ्रमण के लिए 40 सदस्य टीम रवाना

चाइबासा।197 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल पश्चिम सिंहभूम तथा मेरा युवा भारत चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025-26 के तहत 6से 12 मार्च तक तिरूवनंतपुरम (केरला) के लिए टूर का आयोजन किया गया है। जिसमें पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो, चाईबासा, बंदगांव, गुदड़ी तथा गोईलकेरा प्रखण्डों के ग्रामीण आदिवासी गरीब बच्चों को वहां पर स्थित टूरिस्ट/ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों के भ्रमण करने तथा वहां की परम्परा एंव संस्कृति से रूबरू होने के 40 प्रतिभागियों को भेजा गया है। जिसमें 20 प्रतिभागी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बटालियन तथा 20 प्रतिभागी मेरा युवा भारत चाईबासा की ओर से कुल 40 शामिल है।प्रतिभागियों

में (20 लड़के तथा 20 लड़कियां) ने भ्रमण के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बटालियन के 02 एस्काॅर्ट (महिला एंव पुरूष) के साथ तिरूवनंतपुरम के लिये प्रस्थान किये। भ्रमण के लिए प्रस्थाान करने से पूर्व प्रतिभागियों के विदाई समारोह का आयोजन 197 एंव 174 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा मेरा युवा भारत चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान मे वाहिंनी मुख्यालय 197 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के चाईबासा में सम्पन्न किया गया। टूर के लिये प्रस्थान करने से पूर्व कार्यालय मेरा युवा भारत चाईबासा की ओर से सभी प्रतिभागियों को सामान/किट और रास्ते के खर्च के लिए नकद राशि प्रदान किया गया। तिरूवनंतपुरम भ्रमण के पश्चात सभी प्रतिभागी वापसी के लिए 12 मार्च को प्रस्थान करेंगे। प्रतिभागियों के विदाई समारोह के अवसर पर सुरेश कुमार, कमान्डेण्ट-197 बटा0, डां0 विजय चैधरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अरविन्द कुमार ठाकुर द्वितीय कमान अधिकारी, शम्भू कुमार बिश्वास, उप कमांडेंट 197 बटालियन के0रि0पु0बल एंव अभिषेक आनन्द जिला युवा अधिकारी, तथा सुनील जराई मेरा युवा भारत चाईबासा एवं 197 बटा0 के सभी कार्मिक मौके पर उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।