आदिवासी समाज के हितों से जुड़े 12 प्रस्ताव को एआईसीसी प्रभारी को सौंपा

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में आदिवासी हो समाज महासभा और सेवानिवृत्त संगठनों ने कांग्रेस नेता राजू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 12 प्रमुख प्रस्तावों की मांग की, जिसमें जल, जंगल, जमीन, शिक्षा और स्वास्थ्य शामिल हैं। राजू ने मुद्दों को गंभीरता से सुनकर उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।

आदिवासी समाज के हितों से जुड़े 12 प्रस्ताव को एआईसीसी प्रभारी को सौंपा

चाईबासा, संवाददाता। आदिवासी हो समाज महासभा एवं विभिन्न सेवानिवृत्त आदिवासी संगठनों के पदाधिकारियों ने चाईबासा परिसदन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सह केंद्रीय कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य के राजू से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी समाज के हितों से जुड़े 12 प्रमुख प्रस्तावों का पत्र सौंपा। इसमें जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, भाषा-संस्कृति संरक्षण और अन्य लंबित मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है। राजू ने आश्वासन दिया है कि मुद्दों को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने का कहा कि समाज की जागरूकता में ही विकास संभव है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आदिवासी कल्याण से संबंधित मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।बमिया

बारी ने कहा आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास के लिए ये प्रस्ताव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।दीनबंधु बोयपाई ने बताया कि अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस आदिवासियों के मुद्दों को गंभीरता से ले रहा है और आने वाले समय में निश्चित तौर पर समाधान कर उनके अधिकारों को बहाल करना ही प्राथमिकता होगी। सभी ने एकमत से आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत आवाज उठाने का संकल्प लिया। यह मुलाकात अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई की अगुवाई में हुई। इस दौरान आदिवासी सेवानिवृत्त संगठन के अध्यक्ष रमाय पुरती, सचिव चन्द्र मोहन, कोषाध्यक्ष कान्डेराम बिरूली, उपाध्यक्ष राम सिंह बिरूली, सह सचिव जय सिंह कुंटिया, सागर बिरूवा, केरसे देवगम, तुरी सुन्डी, विश्वजीत दोराईबुरु आदिवासी हो समाज महासभा के उपाध्यक्ष बमिया बारी, कोषाध्यक्ष चैतन्य कुंकल, छोटेलाल तामसोय आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।