हक की आवाज उठाने पर जॉन को बार-बार भेजा रहा जेल : एकेएमपी

हक की आवाज उठाने पर जॉन को बार-बार भेजा रहा जेल : एकेएमपी

संक्षेप:

नोवामुंडी में आदिवासी किसान मजदूर पार्टी ने जॉन मिरान मुंडा की रिहाई की मांग को लेकर धरना दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि मुंडा जनहित के लिए लड़ाई लड़ रहे थे, जिसके कारण उन्हें बार-बार जेल भेजा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने विकास की कमी और ग्रामीणों के मुद्दों पर भी ध्यान दिलाया।

Dec 12, 2025 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

नोवामुंडी, संवाददाता। आदिवासी किसान मजदूर पार्टी(एकेएमपी) ने जॉन मिरान मुंडा की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद मानसिंह तिरिया व नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष बिंद्राराय सुरेन ने की। ज्ञापन में कहा है कि जॉन मिरन मुंडा जनहित में लगातार टाटा, रुंगटा, एसीसी से लड़कर मजदूरों के हक अधिकार लेकर आवाज उठा रहे थे और इस लड़ाई को देखकर जिला प्रशासन स्थानीय विधायक मंत्री घबरा गए, इसलिए जॉन मिरन मुंडा को बार-बार जेल भेजा जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लड़ाई को दबाने का किया जा रहा प्रयास तिरिया ने धरना में कहा कि मजदूर किसान की लड़ाई को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां की जनता की लड़ाई नहीं लड़ पाए और ग्रामीणों जनता से विश्वास खत्म हो जाये। मानसिंह तिरिया ने कहा नोवामुन्डी प्रखंड में गांव का विकास नहीं हुआ है, लोग सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीण रोजगार के अभाव पर अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं। यहां विकास के नाम पर नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत उदाजो में 271.92 एकड़ भूमि में हिंडालको कंपनी पौधरोपण करेगी। हमारे यहां पेड़-पौधों की कमी नहीं है। बड़े-बड़े शहर में प्रदूषण से लोग परेशान हैं, वहां पर पेड़ लगाये जायें। विकास के नाम पर आदिवासी की जमीन हड़पने नहीं दी जाएगी। पेड़ लगाने के नाम पर जमीन अधिग्रहण करने का फार्मूला है, यह नहीं चलेगा। धरना प्रदर्शन में जितेन चातोम्बा, चैतन्य गोप, बसंती गुड़िया, संती पूर्ति, सोनाराम बिरूवा आदि संख्या में उपस्थित थे।