तीन माह में शहर की सूरत में बदलाव नजर आने लगेगा : नितिन
चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि तीन से छह माह में चाईबासा की सूरत में बदलाव दिखाई देगा। उन्होंने सभी संस्थाओं और लोगों के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने भी बदलाव में अपनी भूमिका निभाने की बात कही।

चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा है कि तीन से छह माह के अंदर चाईबासा शहर की सूरत में बदलाव नजर आने लगेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में बदलाव लाने के लिए सभी संस्थाओं और लोगों का भी सहयोग जरूरी है। वे स्थानीय सत्यनारायण ठाकुर बाड़ी मंदिर में विप्र फाउंडेशन की पश्चिमी सिंहभूम इकाई द्वारा नप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अभिनंदन सह सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिला कर चाईबासा की बदलती तस्वीर में अपनी महती भूमिका निभाने की बात कही।
विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश चौबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों व विप्र बंधुओं द्वारा परशुराम मंडप में दीप प्रज्वलित कर किया गया। पुरुषोत्तम शर्मा ने अपने स्वागत भाषण से उपस्तिथ अतिथियों संग विप्र बंधुओं का स्वागत किया। मौके रक सुशील कुमार चौबे, कैलाश चौबे, रमेश चौबे, जितेंद्र चौबे, सुशील चौमाल, निरंजन शर्मा, दीपक शर्मा, मनोज जोशी समेत कई लोग थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


